फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   29 people found corona positive in Varanasi

Varanasi में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 23 लोगों समेत 29 मिले कोरोना संक्रमित, 14 डिस्चार्ज 

Thu, 02 Jul 2020 12:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Jul 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
29 people found corona positive in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली से वाराणसी आने वाले एक प्रवासी समेत कुल 29 लोगों में बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमे पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले सर्वाधिक  23 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 14 लोगो को डिस्चार्ज भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को बीएचयू से 444 रिपोर्ट मिली। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रामनगर के सुल्तानपुर निवासी 22 वर्षीय महिला, ठठेरी बाजार के सेवकराम गली निवासी 40 वर्षीय महिला और नई दिल्ली से वाराणसी आने वाले बछाव मीरापुर निवासी 27 वर्षीय युवक के अलावा चेतगंज नाटी इमली में सुंदरम पैराडाइज में पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क से 22 वर्षीय युवक और 44 वर्षीय महिला और हुकूलगंज शिवपुर से संक्रमित मरीज के संपर्क से 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ है। 
विज्ञापन


चांदमारी शिवपुर में पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 11 वर्षीय बच्चे, 16 वर्षीय किशोर और 40 वर्षीय महिला जबकि काशमीरीगंज में रहने वाली 45 वर्षीय महिला, सिगरा के सोनिया काजीपुरा निवासी 22 वर्षीय सेल्स मैनेजर और आदमपुर के त्रिलोचन बाजार में जनरल शॉप चलाने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही चंद्रिका नगर कॉलोनी सिगरा में रहने वाले पूर्व में मरीज के संपर्क में आने से 14 वर्षीय किशोर और  40- 27-18 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक के रिजवी गली में पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 57-32 वर्षीय पुरुष और 28 वर्षीय महिला के साथ ही नाटी इमली बनारसी कटरा में पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग, 70 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव हुए हैं।

सीएमओ ने बताया कि आदमपुर के जुगल टोला निवासी पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आने से 22 -21 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि  भेलूपुर के बघाड़ा निवासी पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 40 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरूष और पूर्व में पॉजिटिव आए सिगरा के शिवपुरवा निवासी मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग से 39 वर्षीय महिला और चोलापुर के 56 वर्षीय पुरूष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

चौक के सुतटोला निवासी 50 वर्षीय  महिला भी संक्रमित हुई है। आदमपुर के सदर मोहाल निवासी 55 वर्षीय जिस मरीज की 30 जून की देर रात मौत हुई थी, उन्हें 21 जून को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद बीएचयू में भर्ती कराया गया था। यहां कोरोना सैंपल लिया गया और परिणाम 22 जून को पॉजिटिव आया।


पिछले 10 वर्षों से शुगर का इलाज करा रहे थे। बुधवार को बीएचयू में भर्ती एक, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह और ईएसआई में भर्ती सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिले में कुल मरीजों की संख्या 525 हो गई है। जिसमे 307 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। 20 की मौत के बाद 198 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed