{"_id":"61d3306fd4217637aa13d01f","slug":"28-corona-infected-including-a-ten-year-old-girl-were-found-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दस साल की बच्ची समेत 28 कोरोना संक्रमित मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 86","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दस साल की बच्ची समेत 28 कोरोना संक्रमित मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 86
Mon, 03 Jan 2022 10:50 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:50 PM IST
सार
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अब बीएचयू शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक(एसएसबी) में कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाने लगा है। पांचवें और छठे तल पर मरीजों को भर्ती करने के लिए 85 बेड रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सोमवार को कैंट के गौतम ग्रीन अपार्टमेंट निवासी दस साल की बच्ची समेत 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें बिजनेस मैन, शिक्षक, डॉक्टर शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। नए मरीजों में पांच लोगों के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम का कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 86 हो गई है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए संक्रमित मरीजों का सैंपल भेजा गया है। विभाग की ओर से जारी संक्रमितों की सूची में कमिश्नरी आवास परिसर में 53 वर्षीय महिला, बीएचयू में 25 वर्षीय युवक, बिरदोपुर में 70 वर्षीय महिला, बीएलडब्ल्यू में 48 वर्षीय शिक्षक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
अन्य संक्रमित मरीजों में चकबीही निवासी 42 वर्षीय इंजीनियर, दुर्गाकुंड निवासी 22 वर्षीय छात्र, नेवादा में रहने वाली 31 वर्षीय महिला चिकित्सक, 25 वर्षीय बिजनेसमैन, शिवपुरवा में 24 वर्षीय छात्र शामिल हैं। संक्रमितों में बुखार, सर्दी, जुकाम के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
बीएचयू एसएसबी में दो मरीज भर्ती, 85 बेड रिजर्व
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अब बीएचयू शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक(एसएसबी) में कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाने लगा है। इस समय दो मरीज भर्ती हैैं। चिकित्सा अधीक्षक प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि एसएसबी के पांचवें और छठे तल पर मरीजों को भर्ती करने के लिए 85 बेड रिजर्व रखे गए हैं।
यहां 11 फरवरी तक विभागवार चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी 24 घंटे लगा दी गई है। एमएस ऑफिस की ओर से एसएसबी में भर्ती मरीजों की निगरानी की जा रही है। दो दिन पहले ही दीनदयाल अस्पताल से दो मरीजों को यहां रेफर कर भेजा गया है, जिनके सेहत की निगरानी की जा रही है।
यहां 11 फरवरी तक विभागवार चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी 24 घंटे लगा दी गई है। एमएस ऑफिस की ओर से एसएसबी में भर्ती मरीजों की निगरानी की जा रही है। दो दिन पहले ही दीनदयाल अस्पताल से दो मरीजों को यहां रेफर कर भेजा गया है, जिनके सेहत की निगरानी की जा रही है।