{"_id":"630b1eaa823ee2796b7ef69d","slug":"25-students-of-sanskrit-university-will-get-scholarship-mp-cm-shivraj-singh-chouhan-sought-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विश्वविद्यालय के 25 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप: एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विश्वविद्यालय के 25 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप: एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मांगा प्रस्ताव
Sun, 28 Aug 2022 01:22 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:22 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान वाराणसी दौरे हैं। इस दौरान उन्होंने संस्कृत पढ़ने वाले 25 छात्रों को स्कॉलरशिप देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सीएम ने वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान को भेंट देते कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी दौरे पर आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संस्कृत पढ़ने वाले 25 छात्रों को स्कॉलरशिप देने का फैसला लिया है। इसके लिए सीएम ने वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने रविवार सुबह आठ बजे विश्वविद्यालय एवं विद्यार्थियों के अभ्युदय के लिये वाराणसी के सर्किट हाउस में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का स्वागत किया। साथ ही उन्हें फूलों के गुलदस्ते के साथ स्मृतिचिन्ह भी भेंट की।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फीस प्रतिपूर्ति और स्कॉलरशिप के लिए जल्द से जल्द एक प्रस्ताव बनाने को कहा है। इसके अलावा सीएम ने
विज्ञापन
संस्कृत को जनभाषा बनाने की भी बात कही। इस दौरान उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री रवींद्र जायसवाल आदि भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन दिन से चल रहे भगवान शिव के अवतार माने जाने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के आखिरी दिन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने भेलूपुर स्थित आश्रम में एक प्रस्ताव रखा। जिसमें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बाबा कीनाराम पर एक शोधपीठ की स्थापना करने की बात कही।