फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Exclusive 25 crores will be spent for development of old mohallas of Varanasi old banaras street kashi ki galiya

Exclusive: दुनिया के सामने चमकते दिखेंगे बनारस के पुराने मोहल्ले, संकरी गलियों वाले वार्ड को स्मार्ट बनाने की कवायद

Wed, 15 Jun 2022 09:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jun 2022 09:44 AM IST
सार

दुनिया भर में अपनी कलाकारी से ख्याति पा रहे बनारस के पान और लकड़ी के खिलौने को बाजार की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने के लिए पुराने मोहल्लों को पर्यटन का नया केंद्र बनाने की योजना है।

विज्ञापन
Exclusive 25 crores will be spent for development of old mohallas of Varanasi old banaras street kashi ki galiya
वाराणसी की संकरी गलियां - फोटो : Getty Images

विस्तार

बनारसी पान के कारोबार से दुनिया भर का दिल जीतने वाले मोहल्ले अब नए कलेवर में दिखाई देंगे। बनारसी पान और उसमें प्रयोग होने वाली चीजों को जानने व परखने का शौक रखने वाले पर्यटकों की यहां तक पहुंच आसान बनाने की तैयारी है। इसके लिए बनारसी पान का कारोबार करने वाले मोहल्लों को कलस्टर के रूप में विकसित कर पूरे वार्ड का ही कायाकल्प किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें मूलभूत सुविधाओं के साथ ही बनारस आने वाले पर्यटकों को रिझाने के लिए गलियों में आकर्षक कलाकृतियां भी बनेंगी। इसके साथ इन मोहल्लों को थीम के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके बाद खिलौने बनाने वाले वार्ड को कलस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


दुनिया भर में अपनी कलाकारी से ख्याति पा रहे बनारस के पान और लकड़ी के खिलौने को बाजार की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने के लिए अब इन मोहल्लों को पर्यटन का नया केंद्र बनाने की योजना है। इसके लिए सबसे पहले शहर के पुराने मुहल्ले वाले वार्ड हबीबपुरा, चेतगंज-1 व 2, पियरी कला-1 व 2 और पानदरीबा वार्ड में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के हाथों मिलेगी सौगात

यहां गलियों के सौंदर्यीकरण के लिए चौका हटाकर सीसी रोड बनाई जाएगी। लाल पत्थर से इन गलियों को सजाया जाएगा और सोलर लाइट से इसे चकाचौंध किया जाएगा। पर्यटन विभाग की इस योजना के पीछे संवारे गए वार्ड को पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। इसके बाद पर्यटक लकड़ी के खिलौने के प्रति आकर्षित होंगे और यहां के कारीगरों व व्यवसायियों के रोजगार को भी नया मुकाम मिलेगा।

जुलाई में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे में पर्यटन विभाग की इस योजना की सौगात मिलेगी। इसमें प्रत्येक वार्ड के लिए तय अलग-अलग बजट पर काम होगा। यह काम अगस्त 2023 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल कार्ययोजना के हिसाब से वार्डों के विकास कार्य की रूपरेखा बनाई जा रही है।

इन वार्डों में होंगे विकास कार्य

वार्ड                          करोड़ रुपये
हबीबपुरा वार्ड                 4.88
चेतगंज वार्ड-1                 4.69
चेतगंज वार्ड-2                 3.50
पियरी कला वार्ड-1           4.87
पियरी कला वार्ड-2           4.50
पानदरीबा वार्ड                 4.87

छह वार्डों में करीब 25 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। यहां लकड़ी के खिलौने बनते हैं और इसे कलस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार है।
- दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed