फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   24 new corona patients found, two died

कोरोना के मिले 24 नए मरीज, दो की मौत

Wed, 09 Jun 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
24 new corona patients found, two died
कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से कम हो रहा है। पिछले तीन से चार दिनों से मरीजों की संख्या 50 से कम होने के साथ ही संक्रमण दर भी एक प्रतिशत से नीचे आ गया है। इस बीच मंगलवार को 6157 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जहां 24 नए मरीज मिले हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत भी हुई है। मंगलवार को संक्रमण दर 0.38 प्रतिशत पर आ गया। लोहता, बीएलडब्ल्यू, पुलिस लाइन, मंडुवाडीह, रामापुरा, जलालीपट्टी, हरहुआ आदि जगहों पर नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती दांदुपुर निवासी 60 वर्षीय पुरुष और पापुलर हॉस्पिटल में भर्ती जलालपुर निवासी 56 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। होम आइसोलेशन में 34 लोग स्वस्थ घोषित हुए। जबकि अस्पताल से 10 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 82,021 पहुंच गया है। इसमें से 80,812 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 762 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 447 एक्टिव मरीज हैं। उधर, अभियान के आठवें दिन 706 बच्चों की जांच की गई। पांच साल तक के 178, छह से तेरह साल के 257 और 13 से 18 साल तक के 271 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच का सैंपल लिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सोमवार को हुई जांच में दो बच्चे संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed