{"_id":"621e7df2433a6865ba64017a","slug":"24-hundred-passengers-took-tickets-from-unreserved-counters-varanasi-news-vns641186641","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनारक्षित काउंटर से 24 सौ यात्रियों ने लिए टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनारक्षित काउंटर से 24 सौ यात्रियों ने लिए टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रेल प्रशासन नियमित ट्रेनों में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण से पहले की तरह अनारक्षित श्रेणियों की टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर रहा है। मंगलवार से तीन और ट्रेनों के लिए काउंटर टिकट सुविधा शुरू हो गई। निरस्त चल रही बरेली और जनता एक्सप्रेस के साथ नई सेवा गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर काउंटर टिकट की सुविधा ली। इसके बाद अब एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों में अनारक्षित काउंटर से सामान्य टिकट मिलने लगे हैं।
कोरोना काल में रेल प्रशासन की ओर से नियमों में बदलाव के साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए कई पाबंदियां भी लगाई गई थी। इसमें ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी के काउंटर टिकट भी मिलने बंद हो गए थे। इन्हें टू एस कोच श्रेणी की तहत ट्रेनों की सीटें यात्री ऑनलाइन या आरक्षण काउंटर से बुक करा रहे थे। कैंट रेलवे स्टेशन से संचालित और गुजरने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के अलावा मंगलवार को तीन और ट्रेनों में सामान्य काउंटर टिकट सुविधा लागू कर दी गई है। मंगलवार को लगभग 24 सौ यात्रियों ने काउंटर टिकट लिया।
इन ट्रेनों के लिए मिल रहा अनारक्षित टिकट
अनारक्षित ट्रेन संख्या 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम ट्रेन संख्या 05446 वाराणसी सिटी-छपरा के अलावा सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में ट्रेन संख्या 20401 वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 14219 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी के साथ बरेली और जनता एक्सप्रेस में यह सुविधा फिर से शुरू हो गई है। इसके अलावा वाराणसी-प्रतापगढ़, वाराणसी-सुल्तानपुर, मऊ-प्रयागराज और वाराणसी-पटना मेमो ट्रेन और पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेन संख्या 15007 वाराणसी-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस और 15103 गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस में अनारक्षित काउंटर से सामान्य टिकट मिल रहे हैं।