फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   231 women found in high risk category in prenatal screening

प्रसव पूर्व जांच में हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं 231 महिलाएं

Fri, 10 Jun 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
231 women found in high risk category in prenatal screening
जिलेे के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 2621 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान 230 महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं। चिकित्सकों ने महिलाओं को सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

हर महीने की नौ तारीख को मनाए जाने वाले दिवस को लेकर शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच जैसे हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, वजन व पेट से जुड़ी अन्य जांच निशुल्क करवाई गई। इस दौरान जिन महिलाओं में खून की कमी पाई गई उन्हें नियमित आयरन की गोली और पोषक आहार सेवन करते रहने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांच अवश्य करानी चाहिए। एडिशनल सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने, गर्भवती की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, प्रसव पूर्व जांच कराने के उद्देश्य से ही हर महीने सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed