फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   23 crores behind the target of Municipal Corporation recovery

नगर निगम वसूली के लक्ष्य से 23 करोड़ रुपये पीछे

Fri, 01 Apr 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
23 crores behind the target of Municipal Corporation recovery
गृहकर बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अंतिम दिन तीन जोन के कई इलाकों से 20 लाख 16 हजार 464 रुपये की वसूली हुई। इस वित्त वर्ष में नगर निगम के दो लाख 50 हजार गृह करदाताओं से 66 करोड़ रुपये गृहकर प्राप्त करने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष डेढ़ लाख बकायेदारों से 42 करोड़ 56 लाख 802 रुपये ही गृहकर प्राप्त हुआ। वहीं वसूली के निर्धारित लक्ष्य से निगम 23 करोड़ 43 लाख 99 हजार 198 रुपये कम की वसूली कर सका है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रणय कुमार सिंह के निर्देश पर अभियान के अंतिम दिन कोतवाली जोन के बकायेदारों से पांच लाख 56 हजार रुपये, भेलूपुर जोन के अस्सी घाट, शिवाला क्षेत्र के बकायेदारों से दो लाख 88 हजार 464 रुपये, दशाश्वमेध जोन के सिगरा, बेनीया, मल्दहिया, नई सड़क और गोदौलिया क्षेत्र के बकायेदारों से 11 लाख 72 हजार रुपये गृहकर वसूला गया। इसके अलावा शराब के दुकानदारों की ओर से लाइसेंस शुल्क जमा न करने पर दो लाख 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed