{"_id":"62a0ec1398040247774b1e35","slug":"228-votes-reached-by-postal-ballot-voting-will-be-held-today-varanasi-news-vns657913266","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Election: काशी नागरी प्रचारिणी सभा में 30 साल बाद आज हो रहा चुनाव, तीन प्रमुख पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election: काशी नागरी प्रचारिणी सभा में 30 साल बाद आज हो रहा चुनाव, तीन प्रमुख पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला
Thu, 09 Jun 2022 09:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 09:44 AM IST
सार
सवा सौ साल से भी अधिक समय से पुरानी संस्था नागरी प्रचारिणी सभा में आज चुनाव है। कोर्ट के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन
नागरी प्रचारिणी सभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी नागरी प्रचारिणी सभा में 30 साल के अंतराल के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल होगी। बुधवार को चुनाव अधिकारी के पास 228 सदस्यों के मत पोस्टल बैलेट के माध्यम से पहुंच गए और उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। आज रायफल क्लब में प्रचारिणी से जुड़े सदस्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शाम तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, फिलहाल इसे लागू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी एसीएम चतुर्थ अंशिका दीक्षित ने बताया कि पोस्टल बैलेट की समयसीमा तीन बजे दिन तक थी। रायफल क्लब में चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। कोर्ट के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। दो पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। 228 सदस्यों द्वारा मतदान के बाद अब बाकी सदस्य बूथ पर पहुंचकर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
सभापति, उपसभापति और प्रधानमंत्री पद पर तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। साहित्य मंत्री, अर्थ मंत्री, प्रकाशन मंत्री और प्रचार मंत्री के पद पर दो-दो उम्मीदवार हैं। वहीं, प्रबंध समिति में सदस्यता के लिए 22 ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
मैदान में प्रत्याशी
- सभापति
- अनुराधा बनर्जी
- मिथिलेश कुमार पांडेय
- राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी
- उपसभापति
- सत्य नारायण पांडेय
- सुरेंद्र मोहन तिवारी
- शिवदत्त द्विवेदी
- श्रीनिवास पांडेय
- प्रधानमंत्री
- नरेंद्र नारायण द्विवेदी
- व्योमेश शुक्ल
- शोभाराम यादव
- साहित्य मंत्री
- विद्याभूषण मिश्र
- सोमदत्त द्विवेदी
- अर्थ मंत्री
- अनुराग उपाध्याय
- भावना पांडेय
- प्रकाशन मंत्री
- राधेश्याम दुबे
- राम नरायन
- प्रचार मंत्री
- आलोक शुक्ला
- कालिंदी पांडेय