फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2253 kilo watt solar panel installed in NER

Varanasi News: एनईआर में लगा 2253 किलो वाट का सोलर पैनल

Tue, 29 Apr 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
2253 kilo watt solar panel installed in NER
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर ऊर्जा खपत में बचत की जा रही है। रेलवे स्टेशन भवनों, कार्यालय भवनों की छतों, सर्विस भवनों, चिकित्सालय, प्रशिक्षण केंद्रों, कोचिंग कॉम्प्लेक्स, कारखाना, अतिथि गृह, विश्रामगृह, प्रेक्षागृह एवं समपार फाटक आदि पर सोलर पैनल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल में अप्रैल तक कुल 2253 किलो वाट क्षमता (केडब्ल्यूपी) के रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए गए हैं। इससे वर्तमान वित्त वर्ष में माह अप्रैल तक 3.94 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया गया, जो कि वर्ष-2024 के समान अवधि में उत्पादित किए गए सौर ऊर्जा से 2.59 प्रतिशत अधिक है। इस सौर ऊर्जा के उत्पादन से लगभग 21,30,561 का रेल राजस्व की बचत हुई।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल द्वारा कुल 519 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं। बनारस स्टेशन पर 141 किलोवाट, मऊ स्टेशन पर 71 किलोवाट, वाराणसी सिटी कोचिंग डिपो में 60 किलोवाट, बलिया स्टेशन पर 146 किलोवाट, मसरख स्टेशन पर 40 किलोवाट, गोपालगंज स्टेशन पर 35 किलोवाट और थावे स्टेशन पर 26 किलो वाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। एनजीटी के मानकों के अनुरूप वाराणसी मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी वर्ष 2025-26 में रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed