फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   22 injured in 9 road accident

9 सड़क हादसों में 22 लोग घायल

Thu, 12 Feb 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Thu, 12 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
 22 injured in 9 road accident
जिले के लंका, रोहनिया, बड़ागांव, मिर्जामुराद और जंसा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए 9 सड़क हादसों में एक छात्रा समेत 22 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें कई की स्थिति गंभीर बनी रही।
विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर में बुधवार की दोपहर बोलेरो एवं ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो मोहनसराय से सवारी लेकर रामनगर की तरफ जा रहा था। हादसे में ऑटो में सवार कादीपुर निवासी चंदा देवी, सुल्तानपुर निवासी संतोष मिश्रा, घनपालपुर निवासी चंद्रावती, चंदौली जिले के सरसा निवासी कमलेश कुमार सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन


बोलेरो चालक टक्कर मारने के वाहन लेकर भाग निकला। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना मोहन सराय में हुई। यहां एक ऑटो पलट गया। हादसे में दो लेाग घायल हो गए। मरहम-पट्टी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लंका क्षेत्र के तारापुर में बुधवार की दोपहर सड़क पर बच्चों को बचाने के फेर में बालू लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बीएचयू के एक हास्टल में खाना बनाने वाले करौंदी निवासी पतिराज को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर अमित सिंह के टेंट हाउस में घुस गया। इससे टेंट हाउस की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस के बीच-बचाव के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शाम के समय विश्व सुंदरी पुल ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार भासपा नेता गंगापुर निवासी बल्लू राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाईपास पर नुवाव गांव के सामने ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर इंटर की छात्रा भगवतीपुर निवासी आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एक कालेज के सामने बुधवार की दोपहर सूमो ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार रामदत्तपुर निवासी मुन्ना पुत्र श्यामू पटेल और हासीपुर पांडेयपुर निवासी राम सिंह घायल हो गये। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के पास बुधवार की सुबह मिर्जापुर जा रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में इलाहाबाद निवासी बस चालक सुरेश, मिर्जापुर निवासी नन्हें सिंह, नीलम सहित सहित छह यात्रियों को चोटें आई।


घायलों को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंसा क्षेत्र के चौखंडी रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार हाथी बाजार निवासी अरिहंत (25) और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गये। लंका क्षेत्र में भूसा मंडी के डाफी टोल प्लाजा के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से अलीनगर मुगलसराय निवासी जितेंद्र दूबे गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed