फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मदरसा बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन 787 अनुपस्थित

मदरसा बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन 787 अनुपस्थित

Tue, 12 Feb 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन 787 अनुपस्थित
वाराणसी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। सख्ती के कारण पहले ही दिन 787 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 555 और दूसरी पाली में 232 छात्र अनुपस्थित रहे। एक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक के बीच हल्का विवाद भी हुआ। हालांकि बाद में पहुंचे अधिकारियों ने मामले को सुलझा लिया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक मुंशी, मौलवी की परीक्षा शुरू हुई। मुंशी की परीक्षा में 940 छात्रों में से 629 उपस्थित रहे जबकि 311 छात्र अनुपस्थित रहे। मौलवी की परीक्षा में 1021 छात्रों में 777 उपस्थित और 244 अनुपस्थित रहे। उड़ाका दल और सचल दस्ते की टीम भी लगातार चक्रमण करती रही। 13 सेंटर में से ग्रामीण इलाके में छह और शहरी इलाके में सात केंद्र बनाए गए हैं। दूसरी पाली में हुई परीक्षा के दौरान 1723 छात्रों में से 1491 छात्र उपस्थित रहे जबकि 232 छात्र अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग की टीम भी परीक्षा को संपन्न कराने में लगी रही। परीक्षा दो मार्च तक चलेगी। मदरसा खातून मेमोरियल गर्ल्स कालेज कुंआर में जैसे ही पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई वहां पर छात्रों की अनुपस्थिति पत्र को भरने के लिए विवाद शुरू हो गया। कक्ष निरीक्षकों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मंगलवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। मंगलवार को दोनों पालियों में हिंदी की परीक्षा जिले के सभी 150 केंद्रों पर होगी, जिसमें करीब एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इधर सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर पेपर का पैकेट खोलने, मुख्य द्वार से लेकर कमरे तक परीक्षार्थियों की जांच आदि का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से केंद्राध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed