फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विमान यात्री को आया हार्ट अटैक, सीआईएसएफ के जवान ने बचाई जान

विमान यात्री को आया हार्ट अटैक, सीआईएसएफ के जवान ने बचाई जान

Tue, 12 Feb 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
विमान यात्री को आया हार्ट अटैक, सीआईएसएफ  के जवान ने बचाई जान
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में सोमवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक यात्री को हार्ट अटैक हो गया, जिससे वह गिर पड़े। सीआईएसएफ के निरीक्षक नीरज कुमार ने तुरंत सीपीआर (कार्डियोपुलमोनरी रिसससाइटेशन) देना शुरू किया। साथ ही, शोर मचाते हुए डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया। सीपीआर के बाद विमान यात्री की स्थिति सामान्य हुई तो उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत मानी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह (52) परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। जेट एयरवेज के विमान से मुंबई जाने के लिए मनोज सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंचे तो उन्हें हार्ट अटैक आया और वो फर्श पर गिर पड़े। सीआईएसएफ के निरीक्षक नीरज और उनके शोर मचाने पर आए दो अन्य डॉक्टरों की मदद से सीपीआर देकर मनोज को सामान्य स्थिति में लाया गया। सीआईएसएफ की सूचना मनोज के भाई और भाजपा नेता अजय सिंह एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें लेकर शहर के निजी अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed