फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रिसर्च, इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा, खुलेगी तरक्की की नई राह

रिसर्च, इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा, खुलेगी तरक्की की नई राह

Sun, 10 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
रिसर्च, इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा, खुलेगी तरक्की की नई राह
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने की राह पर कदम आगे बढ़ते जा रहे हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर, सेनेटरी इनोवेशन पार्क सहित नए सेंटर खोले जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर योजनाएं शुरू की जा रही है। शनिवार को शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित ग्लोबल एल्युमनाई मीट के दौरान निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने वर्तमान और भविष्य में चल रही योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता भवन में आयोजित चार दिवसीय एल्युमनाई मीट के उद्घाटन के अवसर पर निदेशक ने पुरातन छात्रों को संस्थान के विकास में सहभागी बताते हुए उनके द्वारा किए जा रहे सहयोग के प्रति आभार जताया और राष्ट्र के औद्योगीकरण में संस्थान के योगदान की चर्चा की। कहा कि संस्थान का उद्देश्य और प्राथमिकता रिसर्च, इनोवेशन और बेहतर स्टार्टअप के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में संस्थान के नॉलेज पार्टनर होने, संचार मंत्रालय के साथ एमओयू और अमेजन एशिया समेत कई और संस्थाओं के साथ आईआईटी के समझौतों और नोएडा में आईआईटी बीएचयू के एक्सटेंशन सेंटर खोले जाने की जानकारी दी। अतिथियों के प्रति संसाधन और पुरातन छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। एल्युमनी मीट के दौरान बीएचयू में चिमनी सहित कई सुविधाओं की शुरूआत भी होगी। इस दौरान गुजरात से भाजपा के पूर्व एमएलसी सुनील ओझा, अधिष्ठाता प्रोफेसर राजीव प्रकाश, कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर, प्रो. बीएन राय, प्रो. प्रभाकर सिंह सहित 300 पुरातन छात्र अपने परिवार के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रदेश में हैलोजन से जलने वाली 16 लाख स्ट्रीट लाइट आठ लाख एलईडी बल्ब में बदली गईं। इससे सालाना 250 करोड़ रुपये की बचत हुई। प्रदेश की 80 हजार सार्वजनिक सस्ते गल्ले की दुकान में ई पाश मशीन लगाने से न सिर्फ पात्र को राशन उपलब्ध हो रहा है, बल्कि 110 करोड़ रुपये भी बचे। 80 हजार फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए। यह तकनीकी मदद से संभव हुआ। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के 100 रुपये भेजने पर 10 पैसे पहुंचने के बयान का जिक्र कर कहा- तकनीक की मदद से लाभार्थी तक 100 रुपये पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए बोर्र्ड आफ गवर्नर के सदस्य और आयोजन समिति के चेयरमैन नितिन मल्होत्रा ने संस्थान के विकास में पुरातन छात्रों के योगदान की विस्तार से चर्चा की। कहा कि 50 से अधिक देशों में पुरातन छात्र संस्थान का मान बढ़ा रहे हैं। इसमें दो हजार से अधिक छात्र तो कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली में ही हैं। इसके अलावा 12 हजार छात्र यूएसए में विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

चार दिवसीय एल्युमनाई मीट के तहत आईआईटी बीएचयू के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें टीम अवरेरा की ओर से बनाई गई इलेक्ट्रिक कार को देखने वालों की भीड़ लगी रही। एक यूनिट बिजली की खपत में 362.5 किलोमीटर जाने वाली इस कार को 2018 के शैल इको मैराथन में हाल ही में पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा छात्रों द्वारा बनाई गई सौर ऊर्जा से चलने वाली आटा चक्की और धान काटने की मशीन, पानी की शुद्धता मापने की मशीन की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed