फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैंसर संस्थान, गोइठहां एसटीपी सहित कई परियोजनाओं की सूची पीएमओ भेजी

कैंसर संस्थान, गोइठहां एसटीपी सहित कई परियोजनाओं की सूची पीएमओ भेजी

Sat, 02 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कैंसर संस्थान, गोइठहां एसटीपी सहित कई परियोजनाओं की सूची पीएमओ भेजी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फरवरी में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। फरवरी में पूरी होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा के साथ कई प्रोजेक्ट की रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी फरवरी के दूसरे सप्ताह के अंत या तीसरे सप्ताह की शुरुआत में आ सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के उच्चीकरण, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बीएचयू, कैंसर अस्पताल बीएचयू, टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल लहरतारा, बीएचयू में इंस्ट्रूमेंटेशन एंड डिस्कवरी सेंटर, हेरिटेज लाइट एंड साउंड और 25 एमएलडी के गोइठहां एसटीपी को लोकार्पण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कार्यदायी संस्थाओं व संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने सीएनडीएस के द्वारा कराये जा रहे कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में तैयार हो चुके 100 बेड अस्पताल, आश्रय भवनों और आवासों को उर्जीकृत करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। पराग डेयरी, ईएसआई अस्पताल सहित कई परियोजनाओं को फायर विभाग की एनओसी नहीं मिली है, उसे जारी करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि वाराणसी में चल रही ज्यादातर परियोजनाएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

‘आसरा’ के 24 आवासों में अवैध कब्जाधारियों पर एफआईआर का आदेश
वाराणसी। डीएम ने बजरडीहा के जोल्हा में आसरा योजना के 24 निर्मित आवासों में अवैध रूप से कब्जा किए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तार कर आवासों को खाली कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed