{"_id":"5c253640bdec223c6d213eea","slug":"21545942592-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बदला मौसम, बिगाड़ रहा सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बदला मौसम, बिगाड़ रहा सेहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दिन में तेज धूप और रात में गलन। मौसम में हो रहे बदलाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। यही वजह है कि अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। कोई सर्दी, खांसी, बुखार से परेशान हैं तो किसी को नाक जाम, गले में खरास की शिकायत है। अस्पताल पहुंचने वालों में बच्चों की संख्या भी कम नहीं है। इनमें पेट संबंधी बीमारी से परेशान बच्चों की संख्या अधिक है। चिकित्सकों के मुताबिक ऐसे समय में अस्थमा, हृदय रोग के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी के शिकार बच्चे जरा सी लापरवाही पर निमोनिया के शिकार हो जा रहे हैं।
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा,दीनदयाल अस्पताल, रामनगर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक सर्दी, खांसी, बुखार और सांस की तकलीफ वाले मरीज हैं। औसतन दस दिन के भीतर मरीजों के आंकड़े में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आम दिनों में जहां 80 से 100 के करीब मरीज आते थे वहीं पिछले दस दिनों से यह आंकड़ा 125 से 150 तक पहुंच जा रहा है। इस समय हृदय रोग, सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की तकलीफ वाले अधिक आ रहे हैं।
बरतें सावधानी
0 सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ा पहनकर ही घर से बाहर निकलें
0 मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन करें
0 सर्दी, खांसी, बुखार आदि आने पर तुरंत अस्पताल जाएं
0 बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा न लें
0 बच्चों की सेहत पर अभिभावक विशेष ध्यान दें