{"_id":"5c156434bdec2255585ddc67","slug":"21544905780-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ रुपये से घाट और मान महल में बनेगा म्यूजियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ रुपये से घाट और मान महल में बनेगा म्यूजियम
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती को ज्यादा दृश्यमान बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने तीन करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें घाटों पर अत्याधुनिक एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा मान महल में तैयार हो रहे ऑडियो विजुअल म्यूजियम को स्टेडियम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
संस्कृति मंत्रालय गंगा घाट और मान महल में डेढ़ डेढ़ करोड़ की दो परियोजनाओं पर काम करेगा। दरअसल, गंगा घाटों पर आने वाले ज्यादातर श्रद्धालुओं को गंगा आरती सही तरीके से नहीं दिखती। ऐसे में घाटों पर चारों तरफ एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। ताकि घाट पर मौजूद हर व्यक्ति को आरती दिखे। इसी सिस्टम में काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती का लाइव दिखाया जाएगा। ऐसे ही मान महल में तैयार होने वाले ऑडियो विजुअल म्यूजियम में गंगा आरती, काशी विश्वनाथ की आरती के साथ ही काशी के क्रमिक विकास के साथ-साथ अन्य पौराणिक संस्कृति के विकास की झलक भी देखी जा सकेगी। शनिवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाट पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। इसके अलावा घाटों पर साफ सफाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।