{"_id":"5b4bb28b4f1c1b4f748b4eee","slug":"21531687563-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते नौ गिरफ्तार, 65 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते नौ गिरफ्तार, 65 हजार बरामद
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। दनियालपुर वार्ड के सपा पार्षद दूधनाथ राजभर के घर के पिछले हिस्से में संचालित जुएं का फड़ पुलिस ने रविवार को छापामारी कर पकड़ी। इस दौरान फड़ संचालित करने वाला दूधनाथ का भाई ओेमप्रकाश राजभर मौके से भाग निकला जबकि, जुआ खेल रहे नौ जुआरियों को पुलिस ने 65 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी कैंट राकेश नायक ने बताया कि इंस्पेक्टर सारनाथ भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली थी कि दनियालपुर वार्ड के पार्षद के घर के पिछले हिस्से में रोजाना बड़ी संख्या में जुआरी एकत्र होते हैं और बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर सारनाथ ने अपनी टीम के साथ छापामारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से भागे ओमप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगाई गई है। पुलिस को जुआरियों की जामा तलाशी में 65 हजार रुपये बरामद हुए।