{"_id":"5b451cec4f1c1b0f278b5ccd","slug":"21531256044-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 पाठ्यक्रमों में मेरिट से होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 पाठ्यक्रमों में मेरिट से होगा दाखिला
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिला अब जोर पकड़ने लगा है। विश्वविद्यालय में ऐसे 21 पाठ्यक्रम जिनमें प्रवेश परीक्षा नहीं हुई थी, उनमें दाखिला मेरिट से 11 जुलाई से शुरू होगा। दो दिन तक चलने वाली काउंसलिंग के लिए विधि संकाय समेत सभी सात केंद्रों पर तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
विश्वविद्यालय में 2018-19 के लिए समन्वयक प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी के निर्देशन में काउंसलिंग को लेकर मंगलवार को दिन भर तैयारियां चलती रही। जिन 21 पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिला होना है, उसमें एमए आरपीएम, एमए एसआरडी, एमए संस्कृत, उर्दू, दर्शनाशास्त्र आदि शामिल हैं। पहले जब विभागवार दाखिला होता है तो कई तरह की अव्यवस्थाएं भी सामने आती थी लेकिन अब केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत बने केंद्रों पर काउंसलिंग होने से निर्धारित केंद्रों पर ही दाखिले की प्रक्रिया होगी। बता दें कि एमपीएड, एमएड, एलएलएम और एमफिल (समाजशास्त्र) में प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिले नंबरों के आधार पर काउंसलिंग होगी।