{"_id":"5ac7e0454f1c1b99618b6013","slug":"21523048517-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमों की सुनवाई में एसडीएम कर रहीं मनमानी0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमों की सुनवाई में एसडीएम कर रहीं मनमानी0
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब। दी राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज ने बार भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि राजा तालाब की उप जिलाधिकारी मुकदमों की सुनवाई में मनमानी कर रही हैं। कहा कि अधिवक्ता 26 दिनों से लगातार तहसील की समस्या को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान एसडीएम ने 600 से अधिक मुकदमे बिना वकीलों की बहस सुने निस्तारित कर दिया। यही नहीं मात्र एक दिन में ढाई सौ से अधिक मुकदमे निस्तारित कर दिए गए। यह निस्तारण पहले से बने एक प्रोफार्मा पर नाम पता लिखकर आदेश जारी किए गए।
बार के अध्यक्ष का कहना था कि राजस्व परिषद के आयुक्त का स्पष्ट निर्देश है कि एक दिन में 50 से अधिक मुकदमों की सुनवाई न की जाए। प्रेस अधिवक्ताओं का कहना था कि उप जिलाधिकारी पूर्व में दिए गए आदेशों को वापस कर उन मुकदमों को फिर से अपने न्यायालय में योजित करें। ऐसा न होने पर अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अन्य कई सुविधाओं के साथ ही गंगापुर के निबंधन कार्यालय के राजतालाब में स्थानांतरण की भी मांग की। मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने और कार्य बहिष्कार किए जाने की घोषणा भी की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व महामंत्री छेदी यादव, भूपेंद्र सिंह, तोयज, जयसिंह बिंद, रबिंद्र वर्मा, आनंद, रविकांत, चंद्रशेखर, मनोज पांडेय सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।