फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिटी और सारनाथ के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा, चली ट्रेनें

सिटी और सारनाथ के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा, चली ट्रेनें

Thu, 15 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सिटी और सारनाथ के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा, चली ट्रेनें
वाराणसी। पिछले कुछ दिनों से वाराणसी सिटी व सारनाथ के बीच चल रहे रेल पटरी दोहरीकरण का काम बुधवार को पूरा हो गया। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से प्रभावित चल रहा परिचालन भी सामान्य हो गया और ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। हालांकि पहले दिन काशन पर ट्रेनों को चलाया गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पटरी दोहरीकरण के बाद बुधवार को 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर स्टेशन मास्टर आरके मिश्रा ने कागजी कार्यवाही के बाद रवाना की। इसे सारनाथ से वाराणसी सिटी स्टेशन की तरफ चलाया गया। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को काशन पर चलाया जा रहा है। इसी तरह 10 बजकर 20 मिनट पर बीसीएन मालगाड़ी और दिन में एक बजकर 15 मिनट पर गाजीपुर से इलाहाबाद डेमू व तीन बजे सद्भावना एक्सप्रेस चलाई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों को लगभग एक सप्ताह तक काशन पर चलने के बाद इनकी स्पीड बढ़ाई जाएगी। दोहरीकरण होने से सभी ट्रेनों का परिचालन समय से होगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सिटी से सारनाथ के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed