{"_id":"5a9afd744f1c1bd04b8b8b17","slug":"21520106868-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोतर में जीत से झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोतर में जीत से झूमे भाजपाई
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर के त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जश्न मनाया। जगह-जगह आतिशबाजी करने के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से जनता में विश्वास बढ़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा की जीत से इतिहास कायम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में वामपंथियों का किला ढह गया। भाजपा मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार पाल के नेतृत्व में चौरी के पाल तिराहे पर मिठाई बांटी गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में महेंद्र कटरा में मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वोत्तर की जीत से यह तय हो गया कि 2019 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनेगी। इस मौके पर दीपक मिश्र, मनीष पांडेय रामेश्वर उपाध्याय, मंगला दूबे, रिंकू सिंह, लालमणि मिश्रा, राजेंद्र कुमार, अवनीश मिश्र आदि रहे।