फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका कर्मचारी नेता के हत्यारोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

डीरेका कर्मचारी नेता के हत्यारोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Wed, 21 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
डीरेका कर्मचारी नेता के हत्यारोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
वाराणसी। डीरेका कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के मामले में वांछित पहाड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय के घर पर सोमवार को मंडुवाडीह पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा की। इस दौरान डुगडुगी बजाकर मुनादी की गई कि फरार डब्लू राय की पुलिस को तलाश है। डब्लू के संबंध में जिस किसी को भी जानकारी हो वो पुलिस को बताए। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान डब्लू राय के घर के आसपास तमाशबीनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बीते 23 जनवरी की रात डीरेका परिसर में मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में रिक्कू की गिरफ्तारी के बाद डब्लू के भाई और डीरेका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय और आशुतोष सिंह ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। डब्लू और उसका साढ़ू मटरू राय अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। न्यायालय ने दोनों को फरार घोषित किया है। कार्रवाई की अगली कड़ी में डब्लू के घर कुर्की का नोटिस चस्पा हुआ है। अब इसी तरह से मटरू के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed