{"_id":"5a7f5b214f1c1b805a8b927c","slug":"21518295841-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 101 लोगों को आज मिलेगी घर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 101 लोगों को आज मिलेगी घर की सौगात
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले के 101 गरीबों को रविवार को दिल्ली में घर का तोहफा मिलेगा। हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल रविवार को अपनी भतीजी की शादी के मौके पर इन सभी को आवास का तोहफा देंगे। आवासों पर एक करोड़ 48 लाख रुपये खर्च होने हैं। चिरईगांव ब्लाक के बीडीओ शनिवार की शाम पांच परिवार के लोगों को इनोवा से लेकर नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। हरियाणा के मंत्री इन्हें अपने हाथ से चेक देंगे। जो लोग शादी में नहीं जा पाए उनके चेक बीडीओ उन तक पहुंचा देंगे। रविवार को दिल्ली के एक बड़े होटल में शादी समारोह में वाराणसी से गए लोगों का विशेष स्वागत होगा।
हरियाणा के उद्योग मंत्री गोयल ने अपनी भतीजी की शादी सादगी से करने के साथ-साथ दहेज में खर्च होने वाले धन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के 101 गरीबों को शादी के दिन आवास का उपहार देने का निर्णय लिया था। कुछ समय पहले गोयल ने इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में आग्रह किया गया कि उन्हें इस नेक पहल को आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त लाभार्थियों का नाम और ब्योरा उपलब्ध करा दिया जाए। लाभार्थियों को वह शादी समारोह के दौरान ही अपना घर बनाने-खरीदने के लिए चेक देंगे। सीडीओ सुनील कुमार वर्र्मा ने बताया कि बीडीओ चिरईगांव शनिवार को दो इनोवा गाड़ी से पांच परिवार के लोगों को अपने साथ लेकर नई दिल्ली रवाना हो गए हैं।