फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन हजार लीटर दूध की खेप रोकी

तीन हजार लीटर दूध की खेप रोकी

Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
तीन हजार लीटर दूध की खेप रोकी
ज्ञानपुर। पराग दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ की ओर से हफ्ते भर के अंदर छह रुपये तक दूध के दाम घटाने के विरोध में पशुपालकों का आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार को नाराज पशुपालकों ने पराग को भेजे जाने वाले करीब तीन हजार लीटर की खेप रोक दी। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका कहना था कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए फसल की तरह दूध का मूल्य भी सरकार निर्धारित करे।
विज्ञापन

रामनगर स्थित पराग दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत एक सप्ताह में छह रुपये तक घटा दी है। इससे नाराज पशुपालकों और किसानों ने शुक्रवार को जिले के ऊंज इलाके में सड़क पर दूध बहा कर अपना विरोध प्रदर्शित किया था। शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा और डेयरी प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। किसान रामआसरे बिंद ने बताया कि दुग्ध संघ पहले 36 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पशुपालकों से दूध खरीदा था। अब दाम घटाकर 30 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके बाद दूध मापने की विधि भी बदल दी गई। इसके कारण दूध के दाम 15 से 25 रुपये के बीच आ गए हैं। इससे किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चला रही हैं लेकिन विभागीय लोग इसका पलीता लगा रहे हैं। कहा कि यदि उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed