{"_id":"5a2eee054f1c1b686a8b8f58","slug":"21513025029-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मो. तारिक हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मो. तारिक हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का छापा
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कुख्यात मुन्ना बजरंगी के करीबी ठेकेदार मोहम्मद तारिक की हत्या की तफ्तीश में जुटी लखनऊ पुलिस ने सोमवार को शहर के नाटी इमली क्षेत्र में छापेमारी की। इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया। कुछ संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद टीम वापस चली गई। वहीं, तारिक की पत्नी नेहा श्रीवास्तव उर्फ ताहिरा के शहर में मौजूद होने की दिन भर चर्चा रही। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज निवासी तारिक की हत्या की लखनऊ में एक दिसंबर को हुई थी। लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की टीमें हत्यारों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। तारिक और ताहिरा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। पुलिस की टीमें पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक छानबीन और छापेमारी कर रही हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि तारिक हत्याकांड का सूत्रधार कौन है और घटना को अंजाम देने वाले शूटर कौन थे। पुलिस टीमें अभी भी विवादित जमीनों की पंचायत, ठेकेदारी का विवाद और मुन्ना बजरंगी गैंग के सदस्यों में एक-दूसरे पर बढ़ते अविश्वास को इस हत्याकांड की वजह मानकर तफ्तीश कर रही हैं।