{"_id":"599f38234f1c1bbb1c8b4590","slug":"21503606819-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दो किशोरों को कुचला, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने दो किशोरों को कुचला, जाम
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली बाजार में गुरुवार की दोपहर ट्रक ने कक्षा सात के छात्र संदीप पटेल (14) और कक्षा नौ के छात्र रोहित पटेल (16) ने कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने घर के इकलौते थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार में वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर भाजपा विधायक नीलरतन पटेल और एसपी ग्रामीण अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन देकर विधायक और पुलिस ने लगभग चार घंटे बाद जाम समाप्त कराने में सफलता पाई। इसके साथ ही दोनों किशोरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली बाजार निवासी सदानंद पटेल का बेटा संदीप पटेल और विजय कुमार पटेल का बेटा रोहित पटेल गुरुवार की दोपहर ककरहवा स्थित स्कूल से पढ़कर घर लौटे। अपने घर के सामने पहुंच कर दोनों ने साइकिल ईंट के चट्टे पर खड़ी कर दी और हैंडपंप की ओर पानी पीने के लिए बढ़े। इसी दौरान भदोही की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और ईंट के चट्टे से जा टकराया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक बड़ागांव थाना क्षेत्र के भेलखा निवासी बबलू राम और खलासी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी पत्तू राम की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों के अनुसार चालक शराब के नशे में धुत था। परिवारीजनों ने बताया कि संदीप तीन बहनों का इकलौता भाई और रोहित के अलावा उसके मां-बाप को एक बेटी है। दो बच्चों की हृदय विदारक मौत से इलाके के लोेग भी खासे गमगीन दिखे और कई घरों में चूल्हे नहीं जले।