{"_id":"5967dcc24f1c1b722b8b4915","slug":"21499978946-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जिलों में एक माह में जले 7000 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जिलों में एक माह में जले 7000 ट्रांसफार्मर
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने बताया कि पूर्वांचल के 21 जिलों में जून माह में कुल 7000 ट्रांसफार्मर फुंके। इन्हें बदलने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 136 गाड़ियां लगाई गई हैं। शासन के निर्देश के अनुसार शहर में 24 घंटे और गांव में 48 घंटे के भीतर जले ट्रांसफार्मर हर हाल में बदलने होंगे।
भिखारीपुर स्थित कार्यालय में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में एमडी ने मातहतों को चेताया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर जले ट्रांसफार्मर बदलने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शामिल इलाहाबाद, गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल के सभी 21 जिलों के अधीक्षण अभियंता भंडार को निर्देश दिया कि यदि किसी एक भंडार केंद्र पर विशेष क्षमता के ट्रांसफार्मर की कमी हो तो दूसरे केंद्र से आपूर्ति कराएं। मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि जब क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदला जा रहा हो तो मौके पर जेई और निविदाकर्मी मौजूद रहें। बैठक में सुरेश चंद्र भारती, एके कोहली, एके अवस्थी, एसपी त्रिपाठी, एसके भारती, प्रदीप कक्कड़, राकेश सिन्हा, वीपी सिंह, रविशंकर गुप्ता आदि शामिल रहे। बैठक से पूर्व सुबह एमडी ने मरम्मत किए गए ट्रांसफार्मरों की जांच करने के लिए मेजर ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशाप का निरीक्षण किया।