{"_id":"5956b76d4f1c1b52318b4d90","slug":"21498855277-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर में पुलिस पर हमले का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर में पुलिस पर हमले का मामला
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के क्षेके चारों गांव में जमीनी विवाद में गांव के कुछ लोगों द्वारा राजस्व कर्मियों एवं पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र के कई इलाकों में दबिश दी। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिसिया कार्रवाई से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को गांव में घटना के बाबत जानकारी लेने के लिए कई संगठनों के लोग पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में ग्राम प्रधान पति ओम ऋषि यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से पिंडरा क्षेत्र के प्रधानों में व्यापक आक्रोश है। ग्राम प्रधान संघ ने प्रधान पति पर दर्ज हुए मुकदमा को वापस लेने की मांग की है। ग्रामीणों के हमले में घायल एसओ फूलपुर अनिल सिंह अवकाश पर चले गए हैं।
बता दें कि फूलपुर थाना क्षेके चाराें गांव में गुरुवार को डीएम के निर्देश पर चहारदीवारी का निर्माण कराने गए राजस्व कर्मियों और पुलिस-पीएसी के जवानों पर एक पक्ष ने हमला बोल दिया। चहारदीवारी बनवाए जाने से नाराज इस पक्ष के लोगों ने पथराव करने के साथ ही राजस्व और पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वर्दी फाड़ दी। सूचना पर छह थानों की फोर्स के साथ पीएसी मौके पर पहुंची। तब जाकर उपद्रवियों को काबू किया गया। हमले में तहसीलदार पिंडरा, एसओ फूलपुर और पीएसी के प्लाटून कमांडर सहित 12 सरकारी कर्मी घायल हुए हैं। इनमें तहसीलदार, एसओ और प्लाटून कमांडर को गंभीर चोटें आई हैं। तहसीलदार पिंडरा कौशलेश कुमार मिश्र की तहरीर पर चारों के ग्राम प्रधान पति ओम ऋषि यादव, नंदा यादव, श्यामबहादुर यादव समेत 23 के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सेवन सीएलए सहित दर्जन भर धाराओं में फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें आठ महिलाओं समेत 17 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। छह लोगों गिरफ्तारी होनी बाकी है।