फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   21 patients found corona infected, 46 reached graph

कोरोना संक्रमित मिले 21 मरीज, 46 पहुंचा ग्राफ

Sun, 02 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
21 patients found corona infected, 46 reached graph
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक दिन में ही 21 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब कुल मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है। इसमें दिल्ली, मुंबई से आए दो बिजनेस मैन, आगरा से आया छात्र संक्रमित हुआ है। इसके अलावा संक्रमितों में शिक्षक, छात्र, लैब असिस्टेंट भी शामिल हैं। सीएमओ के अनुसार शनिवार को संक्रमित सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को संक्रमित मिलने वालों में बीएलडब्ल्यू परिसर निवासी 10 साल का बच्चा, जवाहर नगर निवासी 19 वर्षीय युवती, आईआईटी बीएचयू में 36 वर्षीय महिला, बीएचयू में 23 वर्षीय युवक, केदारघाट सोनारपुरा निवासी 67 वर्षीय पुरुष औरकेदारघाट सोनारपुरा में 58 वर्षीय महिला और आगरा से यात्रा कर लौटी रविंद्रपुरी कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इसके अलावा तमिलनाडु से यात्रा कर लौटी ताराधाम कॉलोनी महमूरगंज में रहने वाली 33 वर्षीय शिक्षिका, महमूरगंज में 55 वर्षीय महिला, 73 वर्षीय पुरुष, इनकम टैक्स कॉलोनी गेस्ट हाउस में रहने वाले 31 वर्षीय युवक, चित्रकूट अपार्टमेंट दुर्गाकुंड निवासी 38 वर्षीय पुरुष के साथ ही 54 वर्षीय एक अन्य महिला भी संक्रमित हुई है। साथ ही दिल्ली से यात्रा कर लौटे अस्सी घाट पर एक होटल में रहने वाले 52 वर्षीय बिजनेस मैन, इंदिरानगर कॉलोनी में 44 वर्षीय महिला, सिगरा महमूरगंज में रहने वाले 46 वर्षीय पुरुष, मुंबई से यात्राकर लौटे श्रीरामनगर कॉलोनी मंडुवाडीह निवासी 46वर्षीय बिजनेस मैन, आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में कार्यरत 25 वर्षीय लैब असिस्टेंट की रिपोर्ट भी पॉजीटिव है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में रविंद्रपुरी कालोनी निवासी 36 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष और सिकरौल में रहने वाले 52 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन

दस मरीजों के बारे में नहीं मिल सकी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों की जो सूची जारी की गई है, उसमें दस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, इसमें तीन महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed