{"_id":"61d7536e5bbf30115352038c","slug":"207-boxes-of-illegal-liquor-being-sent-from-haryana-to-bihar-recovered-varanasi-news-vns63216582","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 207 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 207 पेटी अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया (वाराणसी)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार रात अखरी चौराहे से ट्रक से 207 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी। ट्रक के केबिन में छुपाकर शराब हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस ने ट्रक सहित शराब को कब्जे में ले लिया। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा को सूचना मिली एक ट्रक से अवैध शराब हरियाणा से बिहार भिजवाई जा रही है। सूचना पर अखरी पुलिस ने हाईवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। ट्रक को रोका गया तो उसके केबिन में रखी शराब बरामद की गई। इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार हरियाणा सोनीपत के खोदा खोई खैरा निवासी रविंद्र और लखीमपुर खीरी के छावनी अंतर्गत शंकरपुर निवासी रवि वर्मा ने पूछताछ में बताया कि 207 पेटी शराब की खेप बिहार पहुंचाने जा रहे थे। हरियाणा में यह ट्रक मिला था। बताया कि पुलिस और आरटीओ से बचने के लिए गाड़ी पर अलग-अलग नंबर प्लेट का उपयोग करते थे। बिहार में पहुंचने पर बिहार का नंबर प्लेट और यूपी में पहुंचने पर यूपी का नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के अनुसार शराब तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।