{"_id":"5cc370a4bdec22073c2c6653","slug":"201556312228-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन वर्क अभियान से टीकाकरण को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन वर्क अभियान से टीकाकरण को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बच्चों और महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके, इसको लेकर यूनिसेफ की ओर से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। वैक्सीन वर्क नाम के इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की मदद से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों में लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया को भी माध्यम बनाया गया है।
शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर टीकाकरण अभियान चलाया जाता है, बावजूद इसके बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जो टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें ऐसे बच्चे जिन्हें कोई टीका नहीं लगा, उनको चिन्हित कर अस्पताल ले जाकर टीके लगवाए जा रहे हैं।
अधिक से अधिक बच्चों लाभ मिल सके, इस उद्देश्य से यूनिसेफ की ओर से वैक्सीन वर्क के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों और बच्चों को जोड़कर उन्हें टीकाकरण से बचाव आदि के बारे में बताया जा रहा है। 24 से 30 अप्रैल तक टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है, ऐसे में यूनिसेफ के इस अभियान की भूमिका और अहम हो गई है। इसको लेकर 60 सेकेंड का एक एनीमेटेड फिल्म डैजर्स भी तैयार कराया गया है, जिसमें यह बताया गया कि टीकाकरण से कैसे बच्चों को बचाया जा सकता है।