फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बायोमेट्रिक हाजिरी के बीच कल होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

बायोमेट्रिक हाजिरी के बीच कल होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 14 Apr 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बायोमेट्रिक हाजिरी के बीच कल होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
वाराणसी। बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए शनिवार को जिले के केंद्राध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल को होगा। शहर के 128 केंद्रों पर 64 हजार अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार की प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग को शामिल किया गया है। हर सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे और तीन गलत जवाब पर दो अंक काटे जाएंगे। साथ ही पहली बार प्रवेश परीक्षा में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी में प्रवेश परीक्षा के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को नोडल केंद्र बनाया गया है। इसी के मद्देनजर केंद्राध्यक्षों की तैयारी बैठक काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन सभागार में आयोजित हुई। बताया गया कि प्रथम पाली के लिए प्रश्नपत्रों का सील्ड बैग विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अभय कुमार गुप्ता और कुलसचिव साहब लाल मौर्या की उपस्थिति में सुबह पांच बजे डबल लाक के केंद्र प्रतिनिधि को उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक को सुबह 7 बजे तक इसे दे दिया जाएगा और दूसरी पाली का सील्ड बैग 10 बजे कोषागार सभागार से निकाला जाएगा। इसके साथ ही केंद्राध्यक्षों को प्रवेश परीक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम सिटी विनोद कुमार सिंह, नोडल समन्वय प्रो. निरंजन सहाय, डॉ. प्रवीण तिवारी, डॉ. रश्मि रंजन, प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी, केंद्राध्यक्ष, केंद्र प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या ने बताया कि 15 अप्रैल को दो पालियों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो से पांच बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर 13 अप्रैल को विश्वविद्यालय में सभी पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्षों की बैठक भी बुलाई गई है। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद आने वाले अभ्यर्थियों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र में आवेदन करते समय लगाई गई फोटो की दो अतिरिक्त कॉपी, पहचान पत्र और ब्लैक डाट पेन लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed