फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला के गले से चेन झपट कर भागे बाइक सवार

महिला के गले से चेन झपट कर भागे बाइक सवार

Thu, 28 Mar 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
महिला के गले से चेन झपट कर भागे बाइक सवार
वाराणसी। चेतगंज थाना अंतर्गत लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय के पास बुधवार शाम पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश सरेराह अंजू त्रिपाठी के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली। अंजू ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। सूचना पाकर चेतगंज पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सामने आया कि बगैर नंबर प्लेट की बाइक से दो बदमाश चेन छीन कर तेलियाबाग की ओर भाग गए।
विज्ञापन

मलदहिया क्षेत्र के नील कॉटेज कॉलोनी की अंजू त्रिपाठी ने बताया कि वह घर से सामान लेने जा रही थीं। काशी अनाथालय के समीप पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर चेन छीन ली। अंजू ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed