फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शराब खरीदने वालों का विवरण रजिस्टर में होगा दर्ज

शराब खरीदने वालों का विवरण रजिस्टर में होगा दर्ज

Wed, 27 Mar 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
शराब खरीदने वालों का विवरण रजिस्टर में होगा दर्ज
रोहनिया/सेवापुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को रोहनिया और सेवापुरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों की संख्या, मतदाता लाइनों के लिए पर्याप्त स्थान, भवन की स्थिति, पंखे बल्ब, रैंप, मतदान केंद्रों को जाने वाले मार्गों की स्थिति सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मिसिरपुर, आराजीलाइन, बीरभानपुर, मेहंदीगंज, हरसोर, दिनदासपुर, बेरुका, सेवापुरी, पुरंदरपुर, नोनखरा और रामडीह सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में बूथों के प्रवेश द्वार पर साफ एवं स्पष्ट अक्षरों में विधानसभा का नाम व संख्या, मतदान केंद्र का नाम व संख्या, बूथ संख्या इत्यादि सभी विवरण लिखवाने के निर्देश दिए। गांव की जनता से संवाद के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वालों से सावधान रहने और इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देने को कहा। आपसी सौहार्द कायम रखकर निर्वाचन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का भी आह्वान किया। शराब की दुकानों पर बिक रही शराब की बोतलों पर लगे लेबल चेक किए। दुकानदारों को निर्देश दिए कि अधिक मात्रा में शराब खरीदने वालों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के साथ उनकी फोटो व मोबाइल नंबर भी रिकॉर्ड में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed