{"_id":"5c857280bdec2213f678296a","slug":"201552249472-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मकानों में घुस कर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मकानों में घुस कर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/सारनाथ। कैंट और सारनाथ थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाया। रविवार को भुक्तभोगियों की सूचना पर कैंट और सारनाथ थाने की पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही। भुक्तभोगियों का कहना था कि पुलिस यदि रात्रिकालीन गश्त के प्रति गंभीरता बरतती तो ऐसी नौबत नहीं आती।
कैंट थाना अंतर्गत लमही निवासी उदय प्रताप सिंह और उनके परिवार के लोग आठ मार्च को वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार को लौट कर घर आए तो 60 हजार रुपये और लाखों रुपये के जेवरात घर से गायब थे। उधर, सारनाथ थाना अंतर्गत बुद्धा सिटी कॉलोनी निवासी पांच लोगों के घर में चोर घुसे। राजेंद्र पांडेय के मकान में घुस कर चोर 10 हजार रुपये चुरा लिए। राजेंद्र की पत्नी सोनी ने हिम्मत कर चोरों को पकड़ा तो उनकी गर्दन दबा कर चोर भाग निकले। पड़ोसी सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रमा प्रसाद के मकान में चोर घुसे तो परिजनों ने शोर मचाया और सभी को भागना पड़ा। फौजी कन्हैया यादव के मकान में घुस कर चोरों ने पूरा सामान अस्तव्यस्त कर दिया। रीता गुप्ता और जयशंकर के मकान में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि एक हफ्ते में चोरी की यह चौथी घटना है लेकिन पुलिस गश्त के प्रति बिल्कुल भी गंभीरता नहीं बरत रही है।