फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ऑनलाइन पाठशाला से पूरा कर रहे युवाओं का सपना

ऑनलाइन पाठशाला से पूरा कर रहे युवाओं का सपना

Thu, 07 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन पाठशाला से पूरा कर रहे युवाओं का सपना
वाराणसी। रेलवे, एसएससी, बैंक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में ऑनलाइन पाठशाला मददगार साबित हो रही है। इसका बीड़ा भी एक युवा ने ही उठाया है। बीएचयू से यूजी, पीजी करने वाले ओम जायसवाल इन दिनों यू ट्यूब पर स्टडी इन हिंदी चैनल बनाकर ऐसे युवाओं को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले दो साल से चल रहे इस मुहिम में अब तक ओम से 10 लाख लोग जुड़े गए हैं, इसके लिए ओम को यू ट्यूब ने गोल्ड प्ले बटन भेजकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

जिले के राजातालाब के जमुआ बाजार निवासी ओम का कहना है कि बचपन से ही पिता का साया सिर से उठ गया, उसके बाद मां के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से 2013 में बीएचयू से यूजी, 2015 में पीजी करने के बाद खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। परीक्षा की तैयारी में आ रही समस्याओं को झेलने के बाद ही ओम ने ऐसे युवाओं की मदद करने के लिए ठान लिया। बताया कि बाजार से अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक को लाकर उसे पहले कंप्यूटर पर टाइप करने के बाद उसे अपने ऑनलाइन चैनल पर अपलोड कर देते हैं। यहीं नहीं लोगों के सवालों का जवाब भी देते हैं। नवंबर 2016 से अब तक 10 लाख युवा उनसे जुड़ गए हैं, इसी उपलब्धि पर यू ट्यूब ने गोल्ड प्ले बटन दिया है, जो बड़ी उपलब्धि है। ओम के मुताबिक उनका मिशन जारी है और हर दिन नए-नए अनुभव भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed