फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी। लंका पुलिस ने शुक्रवार की रात नुवाव चैराहे से डाफ ी की तरफ जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तीनों की तलाशी लेने पर इनके पास से 868 ग्राम अफीम और 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तस्करी से जुड़े इस गिरोह के कई और सदस्यों के नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

तीनों की पहचान पांडेयपुर नई बस्ती के रहने वाले मनोज कुमार चौहान, प्रदीप गोंड, असगर अली के रूप में हुई। शनिवार को सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी को मुखबिर से हेरोइन तस्करों के इलाके में होने की जानकारी मिली। सूचना पर सुंदरपुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी, चितईपुर चौकी प्रभारी प्रकाश ने सिपाहियों के साथ घेराबंदी की और तीनों को पकड़ा। सीओ भेलूपुर ने बताया कि तीनों तस्कर चंदौली, सोनभद्र के अलावा राजस्थान, बिहार सहित अन्य जगहों से नशीला पदार्थ लाकर युवकों और छात्रों में बेचते हैं। इसके पहले भी तीनों जेल जा चुके हैं। इनके पास से मिले नंबरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed