फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 से घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

12 से घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 10 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
12 से घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले भाजपा बूथ स्तर पर अभियान शुरू करेगी। 12 फरवरी से ‘मेरा घर भाजपा का घर अभियान’ में कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं व उपलब्धियों की भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

भिखारीपुर स्थित लॉन में भाजपा के जिला एवं महानगर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 19 फरवरी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी देश एवं विदेश में विख्यात हो रही है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले पीएम का यह अंतिम कार्यक्रम होगा। ऐसे में उनके स्वागत की तैयारी में ताकत झोकनी होगी। बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, प्रभा शंकर पांडेय, दिलीप सिंह पटेल, निर्मला सिंह पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, मनोज भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता कलश लेकर निकलेंगे और जनता से समर्पण राशि एकत्र करेंगे। इस राशि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख 24 हजार लोगों का इलाज हो चुका है। उज्जवला, स्वच्छ भारत, सौभाग्य, आवास, किसान ऋण मोचन सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के लिए 12 फरवरी से कमल ज्योति अभियान चलाया जाएगा। लाभार्थी प्रत्येक लोकसभा के लिए निर्धारित टोल फ्री पर मिस्ड काल करेंगे। इसके साथ 26 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थियों की दहलीज पर कमल दीपक जलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed