फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निर्माण विभाग की आपति के बाद रुक गया काम

निर्माण विभाग की आपति के बाद रुक गया काम

Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
निर्माण विभाग की आपति के बाद रुक गया काम
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन के पास बाइब्रेशन मशीन लगाने के निर्माण विभाग की आपत्ति के बाद काम रोक दिया गया है। हालांकि मशीन लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार हो गया है। अस्पताल में कई मशीनें भी आ गई हैं लेकिन अब काम कब से शुरू होगा, इस बारे में कोई अधिकारी कुछ बोल नहीं रहा है। मामले के पटाक्षेप के बाद ही आगे का काम शुरू होगा। मामले को बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन गैस आपूर्ति सेंटर के पास हो रहे निर्माण कार्य और इसको देख रहे तकनीकी सलाहकार की तैनाती पर विश्वविद्यालय निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने चिकित्सा अधीक्षक और कुलसचिव को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी। इसमें उन्होंने निर्माण कार्यों के बारे में विभाग को सूचना न देने और मानकों के विपरीत काम कराने का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन

लिखा था कि जहां यह बाइब्रेशन मशीन लगाई जा रही है, उसी के पास से ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन और सीवेज लाइन जा रही है। इससे ऑक्सीजन गैस की पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। मशीन लगाने के लिए 40 सेंटीमीटर नीचे जमीन खोदकर ऊपर भी पक्की दीवार बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed