{"_id":"5c54aa1cbdec224d9d1953bf","slug":"201549052444-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी परीक्षा में 28310 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी परीक्षा में 28310 अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रवक्ता पद लिए दो दिवसीय भर्ती परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को 28310 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। भीड सुबह से परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गई। कुल 125 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सचल दल के साथ ही केंद्रों पर स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।
परीक्षा 44 केंद्रो पर दो पालियों में हुई, प्रथम पाली में 13314 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और दूसरी पाली में 14996 अभ्यर्थी शामिल हुए। अधिकतर अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने के बाद कहा कि पेपर आसान था। लेकिन तैयारी करने का समय बहुत कम दिया गया। पहले दिन की परीक्षा में प्रथम पाली में 12221 व दूसरी पाली में 9986 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरे दिन की परीक्षा में प्रथम पाली में 37 केंद्र बनाए गए है जिसमें प्रथम पाली में 20587 परीक्षा देगें वहीं द्वितीय पाली में 21 परीक्षा केंद्रों पर 12181 अभ्यर्थी परीक्षा देगें।