{"_id":"5c43858dbdec224bc62b439e","slug":"201547928973-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवदासपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवदासपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिवदासपुर में किराये के मकान में रहने वाली कपसेठी थाना क्षेत्र के बरियावनपुर की अनीता (30) शनिवार को फंदे के सहारे लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चर्चा रही कि प्रेमी की बेवफाई से दुखी होकर अनीता ने आत्महत्या की है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी छविराम पटेल के मकान में बीते एक मकान से अनीता किराये पर रह रही थी। अनीता के साथ रोहनिया थाना के जक्खिनी का एक युवक रहता था और खुद को उसका पति बताता था। शनिवार की सुबह युवक का एक दोस्त पहुंचा तो उसने दुपट्टे के फंदे पर अनीता को लटके देख शोर मचाया। इस पर सूचना पुलिस को दी गई लेकिन युवक का कहीं पता नहीं लगा।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि अब तक की तफ्तीश में सामने आया है कि अनीता अपने पति और दो बच्चों को छोड़ कर जक्खिनी निवासी युवक के साथ रह रही थी। युवक का पता लगाया जा रहा है ताकि अनीता के आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सके। अनीता के मायके और ससुराल के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।