{"_id":"5c3f9c48bdec2273322c42ad","slug":"201547672648-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएफसी मार्ग में लापरवाही पर एनएच के अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएफसी मार्ग में लापरवाही पर एनएच के अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने 21 से 23 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्त्रस्म तैयारियों की समीक्षा में बाबतपुर से टीएफसी मार्ग पर सड़कों पर पड़े गिट्टी एवं क्षतिग्रस्त को दुरुस्त नहीं होने पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा, सभी अधिकारी सौंपे गए अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के दौरान शहर की सजावट एवं ब्रांडिंग कार्य को प्रत्येक दशा में 19 जनवरी तक पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया कि ट्रैफिक प्लान इस तरह तैयार किया जाए कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आये अतिथियों को यथा समय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के साथ ही बाबतपुर से बड़ा लालपुर तक व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने हेतु नगर निगम और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न देशों से आने वाले प्रवासी भारतीयो को शहर भ्रमण के दौरान लायजन अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। बैठक में एसएसपी आनंद कुलकर्णी, सीडीओ गौरांग राठी, वीसी वीढीए राजेश कुमार, नगर आयुक्त डॉ नितिन बंसल, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।