फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा-बसपा में गठबंधन नहीं, भयबंधन हुआ

सपा-बसपा में गठबंधन नहीं, भयबंधन हुआ

Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा में गठबंधन नहीं, भयबंधन हुआ
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने विपक्ष पर निशाना साधा। गठबंधन को भयबंधन बताते हुए दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। यूपी में पिछली बार 73 सीटें आई थी। इस बार अधिक सीटें आएंगी।
विज्ञापन

रविवार को गुंलाब बाग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा, पूरा गांधी परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। अगस्ता वेस्टलैंड में ईडी की जांच में बिचौलिए क्रिश्चयन मिशेल ने सोनिया गांधी का नाम लिया। सपा कार्यकाल में लूट मची थी। किस प्रकार से गुंडाराज चला, देश-प्रदेश की जनता इसे जानती है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद लखनऊ में सीबीआई के छापे के सवाल पर बोले, अदालत के आदेश पर कार्रवाई हुई है। ये राजनीतिक मामला नहीं है। अखिलेश यादव को गायत्री प्रजापति के प्रति प्रेम क्यों है, उनको संरक्षण देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सपा ने राहुल गांधी को साइकिल पर बैठाया। अब अखिलेश हाथी पर बैठकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बार हाथी से लुढ़कने वाले हैं। आजम खां के बयान कि शिवसेना ने मंदिर तोड़ा था भाजपा उसे भुना रही है, पर कहा कि उनका बयान चमत्कारिक है। लगता है वे यूपी शिवसेना के राज्य प्रमुख बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल (सोनेलाल) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नाराजगी के सवाल पर कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म को निभाती है। हम सभी घटक दल के साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि भाजपा की विचारधारा है कि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बने। यह मामला कोर्ट में लंबित है। पूछा कि कांग्रेस, सपा और बसपा स्पष्ट रूप से बताएं कि वे अयोध्या में राम मंदिर बनाने के पक्षधर हैं या नहीं?

तीन प्रदेशों के चुनाव में मिली हार के सवाल पर कहा कि इन प्रदेशों में चुनाव में स्थानीय मुद्दे रहे। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी। बाकी दो राज्यों में 15 सालों से भाजपा की सरकार थी। वहां के मुख्यमंत्रियों की परीक्षा थी। वोट प्रतिशत हमारा अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed