फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हेड कांस्टेबल हत्याकांड में आरोपी का बेटा गिरफ्तार

हेड कांस्टेबल हत्याकांड में आरोपी का बेटा गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल हत्याकांड में आरोपी का बेटा गिरफ्तार
गाजीपुर। नोनहरा पुलिस ने कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर चट्टी के पास शनिवार की देर रात हेड कांस्टेबल हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बेटे अभिमन्यु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे चालान कर जेल भेज दिया। इस मामले में अभी तक पुलिस 33 लोगों को रफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बीते 29 दिसंबर को नोनहरा थाने के कठवामोड़ पुल, सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर और करंडा थाने के मानिकपुर में आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। इसी दिन आरटीआई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा भी थी। सभा समाप्त होने पर करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ थाने पर लौट रहे थे। कठवामोड़ पुल के पास जाम की वजह से उनका वाहन फंस गया था। पुलिस कर्मी वाहन से उतर कर जाम समाप्त कराने के लिए कार्यकर्ता से बातचीत करने लगे थे। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया था। करीमुद्दीनपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स को पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में नोनहरा पुलिस 32 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुहवल पुलिस ने 200 अज्ञात तथा करंडा थाने की पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसी क्रम में नोनहरा पुलिस ने शनिवार की रात करीब 11 बजे कासिमाबाद थाने के महेशपुर चट्टी के पास से मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप के पुत्र अभिमन्यु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार गांवों में दबिश दी जा रही है। बताया कि हेड कांस्टेबल हत्याकांड मामले में अब तक कुल 33 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed