{"_id":"5c06e5a2bdec22417217e087","slug":"201543955874-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा प्रदूषण की जांच को वाराणसी पहुंची संसदीय समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा प्रदूषण की जांच को वाराणसी पहुंची संसदीय समिति
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नमामि गंगे और गंगा स्वच्छता अभियान के कामों की समीक्षा के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन विभाग की विभागीय आठ सदस्यीय संसदीय समिति मंगलवार की रात वाराणसी पहुंची। समिति के अध्यक्ष सांसद आनंद शर्मा के नेतृत्व में टीम बुधवार की सुबह गंगा तट पर जाकर स्वच्छता अभियान की हकीकत जानेगी। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक करेगी।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन विभाग की विभागीय समिति में आठ सांसद वाराणसी पहुंचे हैं। इसमें समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा, विक्रम उसेंदी, प्रसन्ना आचार्य, एसआर बालासुब्रमण्यम, बसंती एम, पीपी चौहार, दद्दन मिश्रा और ईटी मोहम्मद बशीर शामिल हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संसदीय टीम गंगा प्रदूषण, स्वच्छता अभियान सहित गंगा और पर्यावरण से जुड़े अन्य मुद्दों की जांच के लिए आई है।