{"_id":"5b4bb2944f1c1b37748b4f3f","slug":"201531687572-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्लू और बबलू को भेजा गया उन्नाव और लखनऊ जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्लू और बबलू को भेजा गया उन्नाव और लखनऊ जेल
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता टीके मुकेश की हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध रहे मंडुवाडीह थाना के पहाड़ी निवासी पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय को रविवार की रात उन्नाव जिला जेल भेजा गया। वहीं, इसी मामले के दूसरे आरोपी डब्लू के भाई रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय को लखनऊ जिला जेल रवाना किया गया।
इस संबंध में जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर दोनों बंदियों को उन्नाव और लखनऊ जिला जेल के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है। बता दें कि दोनों भाइयों के खिलाफ बीते दिनों जिलाधिकारी की अनुमति से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई थी। बीते 23 जनवरी की रात डीरेका परिसर में टीके मुकेश के सरकारी आवास के सामने उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।