फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी से पटना के बीच तीसरी महामना

वाराणसी से पटना के बीच तीसरी महामना

Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी से पटना के बीच तीसरी महामना
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वाराणसी से पटना के लिए तीसरी महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस ट्रेन को पीएम मोदी मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना करेंगे। शनिवार को ट्रेन का रैक मंडुवाडीह पहुंच गया है। हालांकि एसी चेयर कार अभी नही पहुंचा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे दिन सुरक्षा जांच चलती रही। एसपीजी, स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने अपने-अपने स्तर पर जांच की।
विज्ञापन

वाराणसी से चलने वाली अपने तरह की इस पहली महामना एक्सप्रेस में 10 चेयर कार (नॉन एसी) है। एक वातानुकूलित बोगी है। एक डिब्बे में 109 लोगों के बैठने की सुविधा है। चेयर कार की बुकिंग होगी। ट्रेन में दो जनरल के डिब्बे हैं। साथ ही दिव्यांगजनों के बैठने की व्यवस्था ट्रेन में की गई है। एलईडी लाइट, चार्जिगिं की सुविधा, डिजिटल डिस्प्ले, चार्टिगिं की व्यवस्था, उन्नत वॉश बेसिन और शौचालय आदि से ट्रेन सुसज्जित है।
विज्ञापन

वाराणसी से नई दिल्ली और बड़ोदरा के लिए महामना का संचालन पहले से हो रहा है। चेयर कार वाली यह पहली ट्रेन है। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर शाम 4:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, महाप्रबंधक सहित कई रेल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित कैरेज एंड वैगन कार्यालय के पास 40 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा मंच बनाया जा रहा है। शनिवार को डीआरएम एसके झा, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त डीरेका जितेंद्र श्रीवास्तव, जीआरपी सीओ विमल किशोर श्रीवास्तव आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed