{"_id":"5a7f4c2a4f1c1b1d368b9955","slug":"201518292010-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे फोरलेन पर राहगीरों की सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे फोरलेन पर राहगीरों की सांसत
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। औराई-भदोही फोरलेन का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से राहगीरों को भारी दिक्कत हो रही है। जगह-जगह गड्ढे, गिट्टी और बोल्डर पड़े होने के साथ ही धूल उड़ना से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यही नहीं, आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। वहीं, आसपास रहने वाले भी धूल-मिट्टी से परेशान हैं।
सपा सरकार में दुद्धी-लुंबिनी हाईवे से जुड़े मिर्जापुर-भदोही मार्ग को फोरलेन बनाने का काम शुरू हुआ था। सड़क को खोद कर जगह-जगह बोल्डर और गिट्टी गिराने के साथ ही दोनों तरफ के पेड़ काट दिए गए। मिट्टी भर कर मार्ग को चौड़ा किया गया और उसके बाद निर्माण कार्य ठप हो गया।
अब हालत यह है कि रजपुरा से सर्रोई तक आना जाना बड़ी कठिनाई से हो पा रहा है। सर्रोई में थोड़ी दूर तक सिमेंटेड सड़क भी बन गई है जो पूर्व सड़क से काफी ऊंचाई पर है। इससे अंजान चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस्तीयाक डायर, संतोश यादव, मनीष दूबे, जाबिर बाबू अंसारी ने कहा कि सड़क पर जिनका घर है उन्हें भारी समस्या हो रही है। दिन दिन भर धूल मिट्टी उड़ने से लोग सांस के मरीज हो रहे हैं। सड़क किनारे के घरों में साफ सफाई नहीं हो पा रही है। चैन से सोना उठना मुश्किलहो गया है। अक्सर लोग अपने घरों के सामने पानी का छिड़काव करते दिखाई पड़ते हैं। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षित करते हुए निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराने की मांग की है।