फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गांवों में पेयजल सुनिश्चित कराए जल निगम-मंडलायुक्त

गांवों में पेयजल सुनिश्चित कराए जल निगम-मंडलायुक्त

Tue, 12 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
गांवों में पेयजल सुनिश्चित कराए जल निगम-मंडलायुक्त
वाराणसी। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि जल निगम पाइप्ड पेयजल योजनान्तर्गत गांवों तक पेयजल सुनिश्चित कराए। मरम्मत न होने के कारण ग्राम सभाओं में पेयजलापूर्ति में परेशानी आ रही है। उसे ग्राम समूह योजनान्तर्गत पेयजलापूर्ति के बाबत प्रतिमाह प्राप्त होने वाले शुल्क से उसे दुरुस्त कराया जाए जिससे कि पेयजल आपूर्ति की दिक्क्त न हो। मंडलायुक्त सोमवार को अनुश्रवण में विकास कार्यो के प्रगति की मण्डलीय समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होने पोषण मिशन योजना की समीक्षा के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रो पर वजन मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने तथा बच्चों का वजन और तापमान का मापन न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गोद लिए गए गांवों में अधिकारियों के भ्रमण नहीं करने पर नाराजगी जताई। नौगढ़ में पेयजलापूर्ति सामान्य किए जाने के लिए भैसोड़ा चेक डैम्प पर पेयजल की उपलब्धता के सापेंक्ष 8 से 10 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक आरओ प्लांट लगाये जाने पर जोर दिया। गाजीपुर सहित अन्य जिलों के कलेक्ट्रेट, तहसील भवन एवं अन्य सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाने जाने का निर्देश दिया। उन्होंने पानी में आर्सेनिक एवं फ्लोराइड वाले गांवों की सूची तैयार करने को कहा। साथ ही प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को ेदुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी अस्पतालों में जिलाधिकारियों को ओपीडी चेक कराने को कहा। उन्होंने मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्त्रस्म की प्रगति पर असन्तोष जताया। बिजली को हर घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी योगेश्वर राम मिश्र, चदौली हेमंत कुमार, गाजीपुर केबालाजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed